त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना देर रात पूरी हुई। जिला पंचायत सीट के परिणाम फिर भाजपा के पक्ष में गए हैं। जिले की 18 सीटों पर हुए चुनाव में आठ भाजपा के पक्ष में गई हैं। चौंरा सीट पार्टी ने निर्विरोध जीती है। कांग्रेस ने छह सीटें अपने नाम की है। चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
सात जिला पंचायत सीट पर निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी नवीन परिहार ने भाजपा के डॉ. राजेंद्र परिहार को पराजित कर दोबारा जिपं सदस्य पद पर जीत हासिल की। करासीबूंगा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय ठाकुर सिंह रौतेला को पराजित किया। इस सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही।
असों सीट पर निर्दलीय कुंदन राम ने भाजपा के महेंद्र प्रसाद को हराया। भैरूचौबट्टा सीट पर भाजपा की हेमलता ने कांग्रेस की पूजा आर्या को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा की बसंती देव वाछम सीट से तुलसी देवी को हराकर दोबारा जिपं सदस्य बनी हैं। शामा सीट से निर्दलीय विजया कोरंगा ने भाजपा की चंपा कोरंगा को परास्त किया।
सिमगढ़ी सीट पर भाजपा की ज्योति राठौर ने निर्दलीय शीला साह को हराया। बड़ेत सीट से कांग्रेस के सुंदर सिंह ने भाजपा के सुरेश कांडपाल को हराकर जीत हासिल की। नान कन्यालीकोट से कांग्रेस के बलवंत राम ने भाजपा के कुशी राम को पराजित किया। दुदिला से भाजपा के जनार्दन लोहनी ने शंकर दत्त को हराया और दूसरी बार जिपं सदस्य बने हैं। अणा सीट से निर्दलीय भाष्कर बोरा ने भाजपा के सुंदर सिंह को हराया। कौसानी सीट पर कांग्रेस के बलवंत सिंह नेगी ने निर्दलीय रविंद्र सिंह गढि़या को पराजित किया। भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही।
विजेताओं को मिले मत
नवीन परिहार - 3072
राजेंद्र सिंह - 1995
कुंदन राम - 2083
हेमलता - 2753
बसंती देव - 3279
विजया कोरंगा - 3678
ज्योति राठौर - 3178
सुंदर सिंह - 3608
बलवंत राम 3733
जर्नादन लोहनी - 2178
भाष्कर सिंह बोरा - 2724
बलवंत सिंह नेगी - 2073