फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से बढ़ी किसानों की मुश्किलें 

Sun, 23 Sep 2018 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ागेश्वर में रविवार को बारिश के कारण तलैया बनी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में रविवार को दिन भर बारिश होने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। धान की खेती समेटने में जुटे किसान बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने का कहना है कि उन्होंने धान की फसल काटकर खेतों में एकत्रित की हुई है। बारिश के कारण उसे संभालने का मौका नहीं मिल रहा है। अगर सोमवार तक मौसम ठीक नहीं हुआ तो ढेर लगाकर रखी गई धान की फसल बर्बाद भी हो सकती है। 
विज्ञापन

इधर गांवों में इन दिनों घास कटाई का कार्य भी चल रहा है। बारिश के चलते घास के खराब होने की आशंका है। इधर नगर क्षेत्र में दिन भर बारिश के कारण सड़कों में पानी भर गया। जिला अस्पताल के समीप की सड़क में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। 
इधर गरुड़ में भी बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण हुई ठंड से बचने के लिए अधिकांश लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए। इसके अलावा अणां- लोहारचौरा, मटे- तिलसारी, गरुड़ - कपकोट, गागरीगोल -चनोली, पांडे खरक - जिजोजी मोटर मार्ग पर जगह- जगह पर मलबा आया हुआ है।  बारिश से गरुड़ और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई उप खंड बैजनाथ ने नदी का जलस्तर बढ़ने पर बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें