फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जर्जर पोल और झूलते तारों की समस्या का जल्द हो निदान

Mon, 17 Apr 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अमसरकोट गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं। जर्जर पोल भी खतरा बने हुए हैं। गिरेछीना मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पेयजल लाइन को नुकसान होने से लोगों की दिक्कत भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि पूरे ग्राम पंचायत में कई पोल गल गए हैं और गिरने की कगार पर खड़े हैं। जगह-जगह तार झूल रहे हैं। कई जगहों पर हरे पेड़ों की टहनियों को छूकर गुजर रहे तार खतरा बने हुए हैं। ऊर्जा निगम को समय-समय पर परेशानी से अवगत कराया जाता है लेकिन अब तक विभाग ने सुध नहीं ली है।
ग्रामीणों ने बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी की सीधी कटिंग को खतरनाक बताया है। सड़क चौड़ीकरण के कारण कई बार पेयजल लाइन को नुकसान होने और पाइपलाइनों पर ही डामरीकरण किए जाने पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द सभी समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुंदन सिंह, अनिल सिंह, ललित सिंह, हरीश सिंह, बालम सिंह, हेम सिंह, नंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें