फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा, बनलेख के लोगों को नहीं मिल रहा 108 सेवा का लाभ

Sun, 16 Apr 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के साथ ही बनलेख क्षेत्र के लोगों को इन दिनों आपातकालीन सेवा 108 का लाभ नही मिल पा रहा है। कांडा की एंबुलेंस खराब है। बनलेख की एंबुलेंस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

कांडा के लिए आवंटित 108 एंबुलेंस में बीते पांच अप्रैल को खराबी आ गई थी। तब से कांडा तहसील क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। एंबुलेंस उपलब्ध न होने से इलाके के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा और जिला अस्पताल मरीजों को लाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कत हो रही है। दुगनाकुरी क्षेत्र के बनलेख के लिए आवंटित 108 एंबुलेंस बीते 28 मार्च को नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। तब से इलाके के लोगों को 108 सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को टैक्सियों में अस्पताल लाना पड़ रहा है। दोनों 108 सेवाओं के लंबे समय से ठप होने से लोगों में रोष है। लोग इस पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवा का लंबे समय तक बाधित रहना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
उधर, 108 सेवा के जिला समन्वयक कमल शर्मा का कहना है कि कांडा क्षेत्र की 108 एंबुलेंस के इंजन में खराबी है। हल्द्वानी में एंबुलेंस की मरम्मत की जा रही है। बनलेख क्षेत्र की एंबुलेंस क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत की जा रही है। दो-तीन दिन में बनलेख की एंबुलेंस ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें