फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी महिला पीआरडी ने की सफाई

Mon, 06 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ट्रेनी महिला पीआरडी ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पीआरडी महिला प्रशिक्षणार्थियों की ट्रेनिंग जारी है। विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी बागेश्वर में चल रहे प्रशिक्षण में 51 महिला जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी शांतिप्रसाद आर्या ने बताया कि प्रशिक्षणार्थी पीआरडी महिला प्रशिक्षणार्थियों को सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अनुभवी प्रशिक्षक व्यायाम, पीटी, परेड का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभागीय जानकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से भी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण 23 जून तक चलेगा।

पीआरडी महिला ट्रेनरों को पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दी गई। सभी ट्रेनरों ने ट्रेनिंग स्थल परिसर की सफाई की। वहां जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, भूपेंद्र कुमार, संजय खेतवाल, रमेश राम, चंद्रशेखर कांडपाल, गणेश धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें