फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ का डाकघर हुआ सीबीएस

Thu, 03 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डाक विभाग ने बैजनाथ डाकघर को सीबीएस कर दिया है। डाकघर के सीबीएस होने से खाता धारकों को अब लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। डाकघर के ऑनलाइन होने से ब्लॉक के 24 से अधिक उप डाकघरों को सीबीएस डाकघर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बैजनाथ डाकघर के पोस्टमास्टर सुुरेश लाल ने बताया कि यह जिले का पहला सीबीएस डाकघर है। उन्होंने बताया कि डाकघर के सीबीएस होने से खाता धारकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। सीबीएस होने से ब्लॉक गरुड़ के 24 से अधिक उप डाकघरों को लाभ मिलेगा। डाकघर के वरिष्ठ लिपिक शंकर नाथ सिंह ने बताया कि डाकघर का साल भर का टर्नओवर पचास करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के बाद बैजनाथ जिले का दूसरा बड़ा डाकघर है। सीबीएस होने से खाता धारक घर बैठे अपने खाते की स्थिति जान लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें