चार दिन पहले पिंडारी सड़क के आरे गांव के पास काभड़भ्योल के पास पहाड़ी दरकने से जखेड़ा कठायतबाड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। योजना के सुचारु न होने से नागरिकों और होटल व्यवसायियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
लोगों का श्री नौलाधारा पर पानी भरने वालों का तांता लगा हुआ है। टैंकर आते ही लोग उस पर टूट पड़ते हैं। लोगों ने संस्थान से योजना शीघ्र सुचारुकरने को कहा है। चार दिन पहले आरे गांव के पास जखेड़ा कठायतबाड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना के अनेक पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से पाइपों को ठीक नहीं किया जा सका है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को पीने के साफ पानी के कमी के कारण कई लोगों को सरयू और गोमती के दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
पेयजल संस्थान ने टैंकर के जरिए पानी का वितरण कर रहा है। टैंकर भी सड़क तक ही सीमित रह गया है। जिन क्षेत्रों में टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है। वहां लोगों को पीने के पानी के लिए तीन किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। व्यापारियों और नागरिकों ने पेयजल संस्थान से योजना को शीघ्र सुचारुकरने की मांग की है।