फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छह लाख की लागत से बिछेगी पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट। नगर पंचायत कपकोट के अंतर्गत लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या तीन और वार्ड संख्या पांच के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अवस्थापना मद, पंचम राज्य वित्त मद और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के जरिये नई पेयजल पाइपलाइन निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत ऐठाण वार्ड के लीमा तोक और वार्ड संख्या तीन सिलकानी तोक में लगभग छह लाख रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस विकास कार्य से दोनों तोकों के दर्जनों परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा और सालों पुरानी पानी की किल्लत से निजात मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। इस नई पाइपलाइन के बिछने से वार्डों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और वार्ड वासियों को नियमित व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें