फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मरीज को डोली से आठ किमी सड़क तक लाए

Thu, 26 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के बिलेख गांव के लिए आज तक सड़क नहीं बन सकी है लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए जिला मुख्यालय आने के लिए आठ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण एक मरीज को डोली पर बैठाकर सड़क पर लाए। जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि गांव के राजेंद्र कुमार (60 ) पैरालाइज हो गए थे। प्रवीण कुमार, मोहन लाल, चंदन कुमार आदि की मदद से उन्हें गांव से रवाईंखााल तक पहुंचाया। फिर वाहन से दिल्ली भेजा गया। अब उनका इलाज दिल्ली में चलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण 2002 में सड़क के लिए आंदोलन कर रहे हैं। 2017 में गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई। लोनिवि, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे भी किया, लेकिन आज तक सड़क नहीं पहुंच पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें