फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकों के तबादले पर भड़के अभिभावक, प्रदर्शन किया

Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग ने बिना प्रतिस्थानी की नियुक्ति के टकनार राप्रावि और बैसानी राउमावि के शिक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इससे टकनार विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे आ गया है। जबकि बैसानी के छात्रों के लिए इंग्लिश और गणित की पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। इससे भड़के अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रतिस्थानी की व्यवस्था तक तबादले निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षकों की व्यवस्था न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को टकनार राप्रावि के अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षक हैं। इनमें से एक को अन्यत्र व्यवस्था के तहत भेजा जा रहा है।  विद्यालय एकल शिक्षक के हवाले हो गया है। दो वर्ष पहले भी विद्यालय से एक शिक्षक को इसी तरह व्यवस्था पर भेजा गया था। प्रतिस्थानी भेजने के बजाय विभाग ने एक और शिक्षक के पद पर कैंची चला दी है। इससे नौनिहालों का भविष्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने तबादला निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान पार्वती देवी, मुन्नी देवी, सुंदर सिंह, मोहिनी देवी, सीता देवी आदि थे।  

दूसरी ओर राउमावि बैसानी से इंग्लिश और गणित के शिक्षक के तबादले पर अभिभावक भड़क उठे हैं। उन्होंने तबादलों पर एतराज जताते हुए निरस्त करने की मांग की है। सोमवार को अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने बताया कि शिक्षकों के तबादले के बाद संबंधित विषयों की पढ़ाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्होंने चेताया कि विरोध के बावजूद यदि शिक्षक को अन्यत्र भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कंचन सिंह, हरीश जोशी, ईश्वर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें