गडेरा-होराली क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने बनलेख से होराली-कलौनी-बांसतोली मोटर मार्ग का काम शुरू करने से पहले अधूरे पड़े बनलेख-पतकन्या मोटर मार्ग के काम को पूरा करने की मांग की है।
इस संबंध में लोनिवि को ज्ञापन भेजा गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि बनलेख-होराली-दारसिंग, झकरोड़ा- कलोड़ी-सलेत- बांसतोली मोटर मार्ग का खास लाभ उन्हें नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा हेै कि बनलेख- पतकन्या मार्ग के साढे तीन किमी हिस्से का कटान चार साल पहले हो गया था। इसके बाद काम रोक दिया गया।
अभी तक कटे हुए हिस्से को पक्का नहीं किया गया है और इसके शेष हिस्से का कटान नहीं हो रहा है। लेकिन लोनिवि दूसरी सड़क पर काम शुरू करने जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा हेै कि पूर से बन रही सड़क को पूरा तैयार करने के बजाए नई सड़क का काम शुरू किया गया तो आंदोलन होगा।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मालती देवी, पारवती देवी, तारा बिष्ट, जगत सिंह, भूपाल सिंह, खड़क सिंह, आदि शामिल हैं।