फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेेकेदारों ने अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
लोनिवि में हवन करते ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व में हुए कार्यों के अनुबंध और भुगतान की मांग को लेकर लोनिवि के ठेकेदारों का विभाग के प्रांतीय खंड 
विज्ञापन

कार्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उन्होंने अधिकारियों की बुद्धि की शुद्धि के लिए हवन किया और मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।       
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों के मौखिक आदेश पर जनहित में कराए गए कार्यों का अनुबंध और भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इसको लेकर ईई से कई बार बात कर दी है।
विज्ञापन

लेकिन समस्या आज तक जस की तस ही बनी है। भुगतान नहीं मिलने से जहां उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर भी परेशान हो गए हैं। इस मौके पर  ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पाठक, संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट, अध्यक्ष जगदीश पाठक, सचिव संजय नेगी, राजेंद्र भंडारी, बहादुर सिंह राणा, आनंद परिहार, डीके जोशी हरीश चौबे, नवीन परिहार, सुरेश खेतवाल, तारा दत्त लोहनी, पंकज कांडपाल, रमेश भंडारी, सरताज अहमद, राजेंद्र रावत, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह खेतवाल आदि शामिल थे।  
विज्ञापन


बजट उपलब्ध होने पर होगी भुगतान की कार्रवाई 
लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि जिन निर्माण कार्यों का अनुबंध हो चुका है। बजट उपलब्ध होने पर उनके भुगतान की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पूर्व में जो काम मौखिक आदेश से होने की बात की जा रही है। इसके लिए वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई करेेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें