फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठंड में पेट संबंधी रोगी बढ़े, 40 से 50 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से लोग पेट संबंधी विभिन्न रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज पेट संबंधी रोगों के आ रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में 10 से 20 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड लगने पर सबसे पहले अपच की समस्या हो जाती है। खाना न पचने के कारण उल्टी होती है। गैस, ब्लोटिंग, डायरिया आदि जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। चिकित्सक के मुताबिक ठंड लगने पर अक्सर लोग अपच की समस्या से जूझते हैं। इसकी मुख्य वजह शरीर के अंदर का असंतुलन है। यही असंतुलन ठंडे मौसम में होने वाले शारीरिक और मानसिक तनाव का कारण होता है। ठंड से शरीर ठंडा होने पर पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए एक निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है। जब शरीर का तापमान गिरता है तो यह प्रक्रिया प्रभावित होती है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 510 ओपीडी रही। 40 से 50 मरीज पेट संबंधी रोगों के थे। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। हवालबाग, दौलाघाट, कोसी, बाड़ेछीना, काफलीखान समेत विभिन्न स्थानों से उपचार को आए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें