फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती पुल में 10 दिन बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

Mon, 02 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में पुल का नया प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। गोमती नदी में बने पुराने मोटर पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रविवार की शाम से पुल में वाहनों का संचालन शुरू हो गया। नेशनल हाईवे ने सरयू पुल की तर्ज पर इस पुल में भी कंक्रीट हटाकर लोहे की चादरों का फर्श बिछाया है। 1962 में बना गोमती पुल का कंक्रीट का फर्श कमजोर पड़ गया था। इसको देखते हुए एनएच ने इस कंक्रीट को तोड़कर इसके स्थान पर लोहे की चादरें बिछा दी है।
विज्ञापन


इसके ऊपर अब हॉटमिक्स की योजना है। पुल की मरम्मत के दौरान यातायात नए पुल से संचालित हो रहा था। एक ही पुल में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा था। पिछले 10 दिनों से यातायात पुलिस को भी ट्रैफिक नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ रही थी। रविवार को पुल के सुधारीकरण का काम पूरा होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें