फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए पालिका करेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
बागेश्वर में कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में करीब दो सौ परिवार गीले कूड़े (जैविक कूड़ा) से खाद बना रहे हैं। इससे कूड़े का निस्तारण होने के साथ-साथ खेतों के लिए खाद भी मिल रही है। इसे देखते हुए पालिका ने जैविक कूड़े से खाद निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पिट निर्माण में आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। नगर को स्वच्छ बनाने में लोगों का सहयोग लेने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बागेश्वर की नगरपालिका 11 वार्डों से मिलकर बनी है। पहले पालिका में सात वार्ड थे। पिछले चुनाव में बिलौना, सैम मंदिर, मंडलसेरा उत्तरी और मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड जोड़े गए। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 4808 परिवार रहते हैं। जिनकी कुल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 25045 है। नगरपालिका खाद निर्माण करने वालों की संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रही है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका नगर क्षेत्र के अधिकाधिक परिवारों को जैविक कूड़े से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खाद बनाने के लिए पिट निर्माण की जरूरत पड़ती है।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पिट बनाने में आर्थिक मदद देने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार-पांच परिवार मिलकर भी एक पिट का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे में अधिक मात्रा में खाद बनेगी और लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। खाद बनाने के लिए परिवार और जमीन के अनुसार पिट बनेंगे। पिट की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार नगरपालिका की ओर से आर्थिक मदद का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

28 परिवारों को किया गया है सम्मानित
बागेश्वर। जैविक कूड़े से खाद बनाकर स्वच्छता अभियान में नगरपालिका की मदद करने वाले 28 परिवारों को नगरपालिका की ओर से पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। अन्य परिवारों को भी पालिका की ओर से सम्मानित किए जाने की योजना है। जल्द ही पालिका सम्मान समारोह का आयोजन कर बाकी परिवारों को भी पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें