बागेश्वर नगर पालिका सभागार में महिलाओं को मास्क देते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका ने शहर के नए वार्डों से भी कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो गया है। इन नए वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठान करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पालिका ने दस्ताने, मास्क बांटे।
नगर पालिका शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करती है। अभी तक पालिका सिर्फ सात वार्डों में ही कूड़ा उठान कर रही है। नए परिसीमन के बाद शामिल हुए मंडलसेरा उतरी दक्षिणी, बिलौना, नारायण देव वार्ड से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा था। इधर शनिवार को नगर पालिका ने स्वयं सहायता समूह से इन वार्डों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया है। इससे पूर्व नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी ने इन महिलाओं को मास्क, दस्ताने बांटे। साथ ही कूड़ा कलेक्शन के तरीके, स्वच्छ भारत अभियान का महत्व, खुद की स्वच्छता के बारे में बताया। इस दौरान रीना, गुंजा, हंसी देवी, मुन्नी, पूजा, जानकी, दीपा, गीता, शोभा, तुलसी, गंगा, शबनम आदि मौजूद थीं।