फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के हर मोहल्ले में जाएगा पालिका का कूड़ा वाहन

Fri, 31 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं की काशी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन स्तर पर गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके तहत अब कूड़ा उठाने के लिए नगरपालिका का वाहन नगर और ग्रामीण क्षेत्र के हर मुहल्ले में जाएगा। नगरपालिका ने इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है। इस व्यवस्था के तहत लोग अब घरों के कूड़े को इधर-उधर फेंकने के बजाय सीधे पालिका के वाहन में ही डाल सकेंगे। 
विज्ञापन

 नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर नगरपालिका ने कठायतबाड़ा, डिग्री कालेज तिराहा, मंडलसेरा, भागीरथी बाइपास, नदीगांव, बिलौना, फायर स्टेशन, अग्निकुंड आदि कूड़ा उठाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7 से 3.30 बजे तक महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, 7.40 से 8 बजे तक फायर स्टेशन सैंज, 8.5 से 8.20 तक पेट्रोल पंत ताकुला रोड, 8.25 से 8.40 तक अग्निकुंड मंदिर के समीप, 8.50 से 9.15 तक नदीगांव में पुराने कैंटीन के पास, 9.20 से 9.30 तक नदी गांव में आइसक्रीम फैक्ट्री के पास वाहन के माध्यम से कूड़ा उठाया जाएगा। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 7 से 7.30 बजे तक कठायतबाड़ा कंट्रीवाइड स्कूल के पास, 7.40 से 8 बजे तक डिग्री कॉलेज तिराहा कठायतबाड़ा, 8.30 बजे से 8.20 तक इंडोर स्टेडियम गेट के पास, 8.30 बजे से 8.50 तक भागीरथी बाइपास पुल के समीप मंडलसेरा, 8.55 से 9.15 बजे तक मंडलसेरा में कैंटीन के पास, 9.20 से 9.30 तक केपी मार्बल कांडा रोड में वाहन के माध्यम से कूड़ा उठाया जाएगा। 
नगरपालिका के वाहन चालक के सहयोग के लिए एक पर्यावरण मित्र की तैनाती भी की जाएगी। नगरपालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से वाहन आने के समय पर अपने घरों का कूड़ा लाकर निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें