फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक करते रहेंगे आंदोलन

विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विभागीय संविदा और सातवां वेतन लागू करने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण कार्यालय के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर निदेशक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण कार्यालय के संविदा कर्मचारी लंबे समय से विभागीय संविदा देने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पूर्व में छठे वेतनमान का लाभ दिया गया था, लेकिन सातवें वेतन के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। कहा कि निदेशक कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। छुट्टी के दिन का वेतन भी काटा जा रहा है। इधर कर्मचारियों के आंदोलन से कार्यालय में जरूरी काम से आने वाले पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के सभी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मौके पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी रमेेश चंद्र तिवारी, महेश कांडपाल, दीप चंद्र बिष्ट, शोबन सिंह, मोहन चंद्र पंत, किशन परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें