फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सज चुका है माता का दरबार, आज से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा के पंडाल सज चुके हैं। दोनों पंडालों में मूर्तियां बनकर तैयार हो चुकी है। आज विधि विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह दुर्गा और देवी पूजा पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पारंपरिक प्रधान में महिलाएं और बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में भागीदारी करेंगे। ढोल, नगाड़ों के साथ यात्रा नुमाइशखेत मैदान से सरयू तट तक जाएगी, जहां से कलश में जल लेकर यात्रा वापस पूजा पंडाल में आएगी। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ दुर्गा और देवी पूजा पंडाल में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में दिनभर श्रद्धालु दर्शन को उमड़ेंगे और शाम से देर रात तक भजन कीर्तन किए जाएंगे। दुर्गा पूजा इस साल 41वें और देवी पूजा 25वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। देवी पूजा महोत्सव में इस साल तीसरी नवदुर्गा का आयोजन होगा। श्रद्धालु पूजा पंडाल में 14 मूर्तियों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें