फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने को मॉक ड्रिल करवाई

Mon, 11 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों की तीन वर्गों में आर्ट और क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपनी कला कौशल और रचनात्मक तरीके से परिचय दिया। प्रबंधक केएस बनकोटी बच्चों में छिपी प्रतिभा की सराहना की और उनसे मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगगिता में सिद्धार्थ बनकोटी, सोनाक्षी टम्टा, जिज्ञासा पंत, विवेक जोशी, सहिल कुमार प्रथम, वर्षा टम्टा, मनीष रावत, सुयश चंद्र, आर्यन, निकिता, हेमंत, बॉबी द्वितीय जबकि रश्मि पांडे, कृश पालनी, भावेश बिष्ट, प्राची, श्वेता, मानसी, काजल, निकिता तीसरे स्थान पर रहे। वहां बच्चों को राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा प्रबंधन के तहत आपदा से बचने और नुकसान को कम करने के गुर बताए गए। आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण जिला समन्वयक आलोक पांडे, प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी और प्रशिक्षक भुवन चौबे ने दिया। वहां प्रधानाचार्य दुर्गा असवाल, रिचा, जगदीश जोशी, सारिका राठौर, विवेकानंद पांडे, तनुजा तिवारी और बलदेव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें