अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में शिक्षकों का छह दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण समारोह के मुख्य अतिथि बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखें अनुभवों को दैनिक व्यवहार में लाने को कहा।
उन्होंने ने कहा कि नेतृत्व विकास प्रशिक्षण प्राथमिक शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। मास्टर ट्रेनर रमेश जोशी, रमेश चंद्र लोहनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों को नेतृत्व और समुदाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नीरज पंत, फाउंडेशन के जिला प्रमुख अमित, भूपाल अल्मिया, दीपा बिष्ट, जयश्री पांडे, चंपा कोरंगा, अनीता बाफिला, नवीन मिश्रा, गोपाल प्रसाद, जानकी वर्मा, सुनीता पंत, ललित पाठक आदि ने विचार रखे।