फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल बाजार कपकोट में लगा है समस्याओं का अंबार

Sat, 26 Mar 2016 10:19 PM IST
संजय जोशी, अमर उजाला, (कपकोट) बागेश्वर।
विज्ञापन
समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुल बाजार की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कन्यूटी में दो साल पहले खड़ा बीएसएनएल का मोबाइल फोन टावर चालू नहीं हो सका है। सड़क की हालत खस्ता है। बाजार मेें एक शौचालय तक नहीं है जबकि सफाई व्यवस्था तो भगवान भरोसे है। जनप्रतिनधि हैं कि आश्वासन देते थकते नहीं।
विज्ञापन


वरिष्ठ व्यापारी राम सिंह बिष्ट का कहना है बाजार में शौचालय तक नहीं है। इससे बाजार में आने वालों के अलावा खास कर महिलाओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कपकोट कर्मी सड़क में बड़े बड़े गड़्ढे हो गए हैं। हल्की बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है। 

युवा व्यापारी हयात सिंह गढ़िया का कहना है कि बीएसएनएल ने दो साल पहले कन्यूटी में मोबाइल फोन टावर खड़ा किया था लेकिन यह आज तक चालू नहीं हो सका है। संचार सुुविधा ठोस नहीं होने से हर कोई परेशान है। बाजार में सफाई और पार्किंग के भी ठोस इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


शांति पेठशाली का कहना है कि बाजार में कई बार असामाजिक तत्व होहल्ला करते हैं। शांति व्यवस्था के ठोस इंतजाम नहीं होने से बाजार में आने वाली महिलाएं अपने असुरक्षित महसूूस करती हैं। इसका व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

 गोपाल सिंह गढ़िया का कहना है कि बाजार में कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होने से सरयू का तट कूड़ाघर बन गया है इससे उसका जल दूषित होते जा रहा है। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र नियमित सफाई के लिए भी नहीं आते हैं।

कैलाश चंद्र जोशी का कहना है बाजार में आने वाले संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। भराड़ी बाजार को जोड़ने वाले पैदल पुल के नट बोर्ड उखड़ गए हैं। प्लेटें वेल्डिंग से रूकी हैं इनके कभी भी उखड़ने का खतरा है। मोबाइल टावर शीघ्र चालू किया जाना चाहिए।

नगर पंचायत के पास गिने चुने पर्यावरण मित्र हैं। शासन से पर्यावरण मित्रों की तैनाती नहीं होने से कुछ परेशानियां तो हो रही हैं। शासन से बजट मिलने पर शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क की दशा शीघ्र सुधारने के लिए लोनिवि को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें