बागेश्वर में दिवाली के लिए सजे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के लिए बाजार सजना शुरू हो गया है। बाजार में ग्राहकों की चहल पहल दिखने लगी है। व्यापारियों व कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई ऑफर दिए हैं।
रविवार से बाजार में दिवाली के त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने दुकानें सजा ली हैं। चौक बाजार, कत्यूर बाजार, नुमाइश मार्ग, दुग बाजार स्टेशन रोड आदि स्थानों में व्यापारियों ने दुकानें सजाई हैं। बर्तन व इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में ज्यादा रौनक है। व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक आफर दिए हैं। सोमवार से बाजार में ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है। बाजार में दिये , मोमबत्ती, खीले बतासे सहित अन्य पूजा सामग्री खरीदने वालों का रविवार को तांता लगा रहा। ब्यूरो