पिंडारी सड़क को हरसीला से आगे कपकोट तक 14.50 किमी लंबी सड़क को आठ मीटर चौड़ी होगी। असों में 18 मीटर लंबे पुल को चौड़ा कराने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा अब रंग ले आई है।
विधायक ललित फर्स्वाण के आग्रह पर गत वर्ष उत्तरायणी मेले के समापन समारोह
के मौके पर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे कपकोट तहसील
क्षेत्र की लाइफलाइन बताया था।
शासन के प्रभारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने सीएम की घोषणा का शासनादेश जारी कर दिया है। शासन ने मुआवजा और निर्माण कार्य के लिए 4.92 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कपकोट क्षेत्र के लोगों ने 1952 में श्रमदान के जरिए पिंडारी मार्ग का निर्माण किया था।
कांग्रेस ने अपने पूर्व के शासन में सड़क का डामरीकरण किया था। भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया।
कठायतबाड़ा से हरसीला तक सड़क का चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का काम पूरा हो चुका है। हरसीला से कपकोट तक कुल 14.50 किमी सड़क को और असों में 18 मीटर पुल को चौड़ा बनाने के लिए सीएम से आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
अब शासन के प्रभारी सचिव हयांकी ने सीएम की घोषणा का शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि शासन ने सड़क, पुल के निर्माण के लिए 308.94 लाख रुपये मंजूर किए हैं जबकि बतौर मुआवजा 1.84 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत कर दिया है।