फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: माल रोड के पंप में ईंधन खत्म, अन्य पंपों में लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के सबसे अधिक खपत वाले माल रोड के पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल समाप्त होने से वाहन चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए बाजार के बाहर के पंपों का रुख करना पड़ा। अधिकांश दिनों में सुनसान रहने वाले पंपों पर भी लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं।
विज्ञापन

माल रोड के पंप पर सुबह के समय ईंधन उपलब्ध था। अधिक खपत के कारण दोपहर तक डीजल और पेट्रोल समाप्त होने के बोर्ड लटक गए। शाम तक पंप पर वाहन भरवाने के लिए लोग आते रहे और मायूस होकर उन्हें अन्यत्र पंपों की तरफ जाना पड़ा। नगर के बाकी पंप कांडा धार, आरे, द्वारसों, द्यांगण, बिलौना में स्थित हैं। नगर से एक से तीन किमी की दूरी पर बने इन पंपों पर माल रोड के पंप से अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है। हालांकि मंगलवार को सभी पंपों पर वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए इंतजार तक करना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि रात को पंप में डीजल और पेट्रोल पहुंच जाएगा। सुबह से सेवा सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन


फोटो 19 बीजीएस 10 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें