विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरकों ने नगर में जोरदार नारेबाजी साथ रैली निकाली। रैली में बच्चे प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे।
उन्होंने लोगों से अशिक्षा को मिटाने और एक एक निरक्षर को साक्षर बनाने में सहयोग करने की अपील की। साक्षरता के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
शिक्षा के जरिए ही समाज का विकास संभव है। रैली में प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष गीता कार्की, नवीन कुमार, भगवत राम, जानकी, भगवती, गंडा कांडपाल, कमला, मंजू, चंद्रा, रीमा, गोविंदी, रेखा, गंगा, गीता, गणेश, रमेश चंद्र, राजेंद्र कुमार, जगदीश कुमार आदि शामिल थे।
उधर लोक शिक्षा केंद्र खोली में साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ‘ओ दी पढ़ किताब ध्यान लगा भे...’ समेत अनेक प्रेरणादायक गीतों का गायन किया। अध्यापिका कमला कांडपाल, प्रेरक गीता परिहार, नवसाक्षर धना परिहार, मोतिमा, नंदी, आनंदी, माधवी देवी मौजूद थे।