फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के प्रति सजग रहें महिलाएं : ज्योत्सना

Tue, 19 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बागेश्वर में दी कानूनी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यहां विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। सिविल जज सीनियर डिवीजन और प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने लैंगिक उत्पीड़न, अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। एंजल्स एकेडमी में आयोजित शिविर में प्राधिकरण की जिला सचिव ने घरेलू हिंसा से बचने के लिए महिलाओं को कानूनी धाराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कानून के बल पर हर उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करने को कहा। प्राधिकरण के माध्यम से न्याय पाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी ने दहेज, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा विरोधी कानून की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन करते हुए शासकीय अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने धूम्रपान, मद्यपान से बचने, मानसिक उत्पीड़न स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में बताया।

एसआई आरएस मेहरा ने मानव तस्करी के प्रकरणों पर पैनी नजर रखने को कहा। प्रधानाचार्य बीसी पंत ने महिलाओं से अपने अधिकार, कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा। स्कूल के प्रबंधक भारत गढ़िया, कमला गढ़िया ने शिविर के आयोजन के लिए न्यायिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया। बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए। वहां अर्द्धविधिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरुवा, ग्राम प्रधान कुंदन राम, उषा बिष्ट, पूनम गढ़िया, हरीश कपकोटी, हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें