फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की रामलीला में ताड़का का वध 

Thu, 26 Oct 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी की ओर से यहां रामलीला का मंचन जारी है। बुधवार की शाम रामलीला में दशरथ द्वारा राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र के साथ वन भेजने, ताड़क वध, सुबाहु वध, पंचवटी में श्रीराम को जनक के सीता स्वयंवर का पत्र मिलने और सीता द्वारा गौरी पूजन के दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन


दशरथ की भूमिका पूरन पांडे, जनक खीम सिंह मेहता, वसिष्ठ राम जी त्रिपाठी, विश्वामित्र गिरीश जोशी, राम पारस कोरंगा, लक्ष्मण मुकेश पांडे, सीता ललित पांडे, गौरी योगेश उपाध्याय, अहिल्या तनुज जोशी और ताड़का  की भूमिका दीपक जोशी ने निभाई।इससे पूर्व दूसरे दिन की रामलीला का पूर्व सैनिकों और अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।   हारमोनियम पर जगदीश आर्य और तबले पर लीलाधर उपाध्याय संगत दिया। डायरेक्टर आनंद बल्लभ पांडेय और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गणेश चंद्र उपाध्याय ने किया। वहां मुख्य अतिथि ऑनरेरी कैप्टन त्रिलोक कपकोटी, विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर जमन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिकों में मोहन कपकोटी, नंदन कपकोटी, दीवान कपकोटी, व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट, शिव लाल वर्मा, प्रकाश कांडपाल, दयाल चंद्र जोशी, नरेंद्र, चंद्र सिंह कपकोटी नारायण, महिमन कपकोटी और कुलदीप वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
  रामलीला मंचन के दौरान पाइनवुड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पनौरा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कमेटी की ओर से पूर्व सैनिकों ने कलाकार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, होटल सरयू की ओर से प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट को विद्यालय के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें