फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड ऑनलाइन करने का सफर बड़ा लंबा

विज्ञापन
बागेश्वर के पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड ऑनलाइन करने की प्रक्रिया निपटाते कर्मचारी। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उपभोक्ताओं को राशनकार्ड ऑनलाइन कराने के लिए सौ किमी से भी अधिक सफर तय करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के लिए कपकोट और गरुड़ विकासखंड से भी लोग पहुंच रहे हैं। जिले में करीब 60 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑनलाइन हो चुके हैं और करीब 66 हजार उपभोक्ताओं के कार्ड ऑनलाइन किए जाने हैं। जिला पूर्ति कार्यालय में बुधवार को दूर दराज से लोग राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के पहुंचे थे।
विज्ञापन

समय - 11:04 बजे
बाछम (कपकोट) से आए सोबन सिंह ने बताया कि कपकोट में राशन कार्ड ऑनलाइन कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। कोरोना काल में दोगुना किराया देकर वह बागेश्वर जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के लिए आए हैं। कपकोट में राशन कार्ड ऑनलाइन करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
समय - 11:20 बजे
घिंघारतोला (कांडा) से आए राजेंद्र रौतेला ने बताया कि वह एपीएल कार्डधारक हैं। कार्ड ऑनलाइन होने के बाद बीपीएल श्रेणी में डाल दिया गया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन विक्रेता के पास गए तो उसने जिला पूर्ति कार्यालय बागेश्वर भेजा। यहां पूर्ति निरीक्षक से बात करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

समय - 11:46 बजे
बाछम से पहुंचे रमेश सिंह ने बताया कि वह तीन बार राशन कार्ड ऑनलाइन कराने आ चुके हैं। कपकोट क्षेत्र में राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं होने से लोग परेशान हैं। कोरोना काल में दोगुना किराया देकर बागेश्वर जिला पूर्ति कार्यालय आना पड़ रहा है।
उपभोक्ता राशन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता के यहां सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा दें। सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से दस्तावेज जिला पूर्ति कार्यालय मंगवा लिए जाएंगे। - अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें