मल्ला दानपुुर के सुदूरवर्ती बाछम गांव में चारा लेेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला का यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की सुबह आठ बजे बाछम निवासी शिव सिंह दानू की पत्नी 38 वर्षीया बसंती देवी जानवरों के लिए हरा चारा लेने जंगल गई थी। वहां अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। पीठ, सीने और मुंह में जख्म कर दिए। महिला की चीख पुकार सुनकर अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया। इसके बाद भालू वहां से भाग गया। सूचना के तुरंत बाद ग्रामीण पहुंचे। बसंती देेवी को पांच किमी तक पैदल रास्ते पर डोली में लाया गया। यहां से जीप बुक करके ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले आए। यहां उनका उपचार चल रहा है।