फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

Sun, 08 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन संपन्न हो गया है। उधर कांडा में अंगद रावण संवाद, कुंभकर्ण, मेघनाद वध रोचक रहा। रामलीला मैदान कपकोट में राम लक्ष्मण, सीता के ढोल नगाड़ों के साथ अयोध्या लौटने, कुल गुरु वशिष्ठ द्वारा श्रीराम का वैदिक मंत्रों से राज्याभिषेक करने के दृश्य का मंचन किया गया। चले आओ शुभ घड़ियां मनाओ... मंगल गीत गाया। चंद्र सिंह कपकोटी ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। जनार्दन जोशी ने संचालन किया। यहां कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह व्यवस्थापक गणेश कपकोटी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, आनंद बल्लभ पांडे, त्रिलोक कपकोटी, पूरन चंद्र पांडे आदि थे। उधर कांडा की रामलीला में अंगद रावण संवाद, मेघनाद के बाणों से लक्ष्मण को शक्ति लगने, सुषैन वैद्य द्वारा संजीवनी बूटी लाने, भरत हनुमान संवाद, वैद्य द्वारा लक्ष्मण को बूटी खिलाकर जगाने, रावण द्वारा कुंभकर्ण को जगाने, हनुुमान द्वारा कुंभकर्ण का वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। यहां कमेटी के अध्यक्ष गुसांई सिंह धपोला, व्यवस्थापक प्रकाश नगरकोटी, पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र चंदोला, आलम मेहरा, हयात सिंह, बबलू कांडपाल, भूपाल कांडपाल, बंशीधर कांडपाल, गोपाल सिंह नगरकोटी, अशोक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें