कपकोट(बागेश्वर)। फुलवाड़ी-फुलचौरा में सड़क की मांग के लिए 44 वें दिन भी अनशन जारी रहा। 72 वर्ष के भवान सिंह और 62 वर्ष के बहादुर सिंह ने क्रमिक अनशन जारी रखा।
शुक्रवार को अनशन में बैठे ग्रामीणों ने कहा कि 43 दिन बीत जाने पर भी शासन-प्रशासन नहीं जागा है। सड़क नहीं होने के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरातल पर सड़क निर्माण शुरू होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।