फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 11वे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, जिपं सदस्यों ने दिया समर्थन

Sat, 11 Apr 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। शामा के रामलीला मैदान में शराब की दुकान हटाने समेत दस सूत्री मांगों के लिए आंदोलन जारी है। जिपं सदस्य विजया कोरंगा तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटीं रहीं। कांग्रेस के जिपं सदस्यों ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जेठाई की जिपं सदस्य गोपा धपोला, सिमकूना की सरोज आर्या, बड़ेत के जिपं सदस्य सुंदर सिंह गढि़या और पूर्व जिपं सदस्य पूजा आर्या रामलीला मैदान पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की पहल और मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए चल रहा है। जिपं सदस्य विजया ने कहा कि क्षेत्रवासियों का व्यापक सहयोग मिल रहा है। जब तक शराब की दुकान को हटाने के आदेश नहीं दिए जाते आंदोलन जारी रहेगा। वहां उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा, ग्राम प्रधान नरेंद्र कोरंगा, खष्टी कोरंगा, मंजू कोरंगा, शांति देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें