फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ने शुरू की भूख हड़ताल

Sun, 11 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पोथिंग व तोली की समस्याओं को लेकर कपकोट में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पोथिंग व तोली की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तीन अनशनकारियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उनके स्थान पर चार ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 
क्षेत्र की सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य मांगों को लेकर तीन दिन से अनशन पर बैठे दिलीप सिंह, धाम सिंह और दरबान सिंह की हालत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने तीनों अनशनकारियों को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। तीनों अनशनकारियों को उठाते ही उनके स्थान पर कुंदन सिंह, खीम सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश गढ़िया अनशन पर बैठ गए। इस मौके पर अनशनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। परंतु आज तक उन्हें कोरे आश्वासन दिए गए। विकास को लेकर जनता को भूख हड़ताल के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशनकारियों के समर्थन में अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, तोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी, पूर्व विधायक शेर सिंह, उमेश सिंह, भगवत सिंह, मदन सिंह, भूपाल सिंह ने धरना दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें