दस साल पहले मंजूर छह किमी लंबी ओखलसों खबडोली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने रविवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से जहां ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं गांव के विकास में भी तेजी आएगी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में समयबद्धता, गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क मंजूर कराने में दिए गए सहयोग के प्रति विधायक का आभार जताया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
वहां ग्राम प्रधान महेंद्र परिहार, भाजपा के दयाल कांडपाल, धाम सिंह, सरपंच धन सिंह, महेश परिहार, शेर सिंह, नारायण सिंह, भुवन राम, प्रताप सिंह, जोगा सिंह आदि थे।