फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 तक उपभोक्ताओं को 5जी नेटवर्क से जोड़ना है लक्ष्य : रावत

Thu, 02 Oct 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएनएल प्रचालन क्षेत्र मुख्यालय अल्मोड़ा में रजत जयंती समारोह मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद कर्मियों को 25 वर्षों की उपलब्धियों, तकनीकी बदलावों और सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
बुधवार को आयोजित समारोह में उप महाप्रबंधक एसएन रावत ने बताया कि बीएसएन ने दुर्गंम क्षेत्रों में लोगों को संचार सेवाओं से जोड़ा है। इससे अब तक संचार सुविधा से वंचित गांव में बीएसएनएल ने अपनी सेवाएं दी है।
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में फोर जी सेचुरेशन के तहत 179 टाॅवर स्थापित किए गए हैं। जबकि 223 टू जी टॉवर फोर जी टावर में अपग्रेड हुए। इससे उपभोक्ता को अब बेहतर इंटरनेट सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएसएनएल का लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं को 2026 तक 5जी नेटवर्क की सेवाएं देना है। कार्यक्रम का संचालन हरीश चंद्र तिवारी और चंद्रा उप्रेती जोशी ने संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि शंकर सिंह अधिकारी, मंडल अभियंता राजिंदर रैना, उपमंडल अभियंता सुनील चंद्रा, आरके हुडे, मनीष पंत, अजय पांडे, चंद्र शेखर लोहुमी, आकाश दीप चौहान, दुष्यंत सिंह, दीपक कुमार, रविकांत, नितिन उप्रेती, उमेश सिंह, कौशल जोशी, रवि सिरौला, ललिता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें