फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रात तक धधकता रहा डीएम कार्यालय के पास का जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय के समीप की पहाड़ी के जंगल में आग लगी। शाम से रात तक जंगल जलता रहा। इस दौरान पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। धुआं उठने से पर्यावरण भी प्रदूषित हुआ।
रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे आरएफसी गोदाम के समीप से आग लगी। तेजी से फैलती हुई आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। जिस जंगल पर आग लगी, उससे कुछ ही दूरी पर जिलाधिकारी कार्यालय और विकास भवन हैं। वन विभाग करीब तीन किमी और फायर सर्विस की करीब डेढ़ किमी दूर हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके घंटों तक जंगल जलता रहा। आग तेजी से फैलते हुए आबादी की तरफ बढ़ रही थी। सूखी घास और पिरुल ने आग को भड़काने का काम किया। आग से चीड़ के कई पेड़ जल गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के खबडोली के जंगल में भी विगत दो दिन से आग लगी है। आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जल्द आग को काबू करने की मांग की है।
रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेज दी गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ढलान पर आग बुझाने में समय लग रहा है। जल्द आग को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें