फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल की चपेट में वृद्धाश्रम के बजुर्ग व आश्रम पद्धति स्कूल के बच्चे

Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायरल फीवर की शिकायत पर चिकित्सा विभाग की एक टीम ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में स्थित वृद्धाश्रम और आश्रम पद्धति स्कूूल में जांच की। इस दौरान दोनों स्थानों पर बुखार, जुकाम, दांत दर्द सहित फंगल इंफेक्शन के रोगी मिले। दवाइयां देकर संचालकों को स्वच्छता व खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय साह के निर्देश पर जिला अस्पताल के डॉ. एनएस टोलिया ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान आधा दर्जन बुजुर्ग बुखार से पीड़ित मिले। तीन बुजुर्गों ने बदन दर्द व एक बुजुर्ग ने फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मिले।

आश्रम पद्धति स्कूल में 34 बच्चों में से आधा दर्जन बच्चों को दांत दर्द की समस्या थी। पांच बच्चे बुखार से पीड़ित थे। सभी बुजुर्गों और बच्चों को साफ पानी पीने और सफाई रखने की विशेष सलाह दी गई। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए बरसात के सीजन में उबला पानी पीने को कहा गया। डॉ. खेमपाल ने बताया कि दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा रहता है। यहां पर बहुत पुराना फिल्टर सिस्टम है। उन्होंने बताया कि सफाई और पीने के पानी पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें