फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एटीएम के सहारे लोगों की अर्थव्यवस्था

Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर में पिछले तीन दिन से लोगों की अर्थव्यवस्था एसबीआई के एक एटीएम के सहारे चल रही है। यहां पर भी लोगों को रुपए निकालने के लिए लाइन में खड़ा रहकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
 बागेश्वर नगर में करेंसी का संकट अभी बरकरार बना हुआ है।  रिजर्व बैंक से बागेश्वर एसबीआई को अब तक 80 करोड़ रुपए की नई करेंसी मिल चुकी है। इसमें से पहले चार करोड़ की करेंसी  पिथौरागढ़,  फिर दो करोड़ की करेंसी हल्द्वानी एसबीआई को भेजी गई। इसके बाद नई करेंसी नहीं आने से अब एसबीआई के पास करेंसी समाप्त होने को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहने से बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी के एटीएम समेत एसबीआई का एक एटीएम भी बंद पड़ा है। तहसील रोड पर स्थित एसबीआई के दूसरे एटीएम से रुपए निकल रहे हैं। यहां पर भी रुपए निकालने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें