फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू

Tue, 04 Oct 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
नाटक से दी डेंगू की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेेश्वर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की ओर से यहां ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा में महोत्सव का शुुुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों से खोजी बनने को कहा। बताया कि विज्ञान के चमत्कार से ही देश प्रगति कर सामर्थ्यवान बनता है।
विज्ञापन


डीईओ सारस्वत ने कहा कि खोजी छात्र आगे चलकर सफल वैज्ञानिक बनते हैं। उन्होंने मानवता के पक्ष में विज्ञान का उपयोग करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बच्चों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति के विकास को बढ़ाने को कहा। कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र रावत ने विज्ञान महोत्सव के विषयों, उप विषय बताए।

प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी, मेला प्रोजेक्ट, ड्रामा आदि विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बलवंत टाकुली ने संचालन किया। वहां आंचल परिहार, प्रकाश जोशी, त्रिलोक कुंवर, पूजा लोहनी, मीनाक्षी जोशी, पंकज साह, पंकज लोहनी, हेम पांडे, उषा धपोला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें