द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लाॅक के बग्वालीपोखर में आयोजित तीन दिवसीय बग्वाली मेले (बग्वाई कौतिक) के अंतिम दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति के विविध रंग एक मंच पर दिखाई दिए।
झंकार लोक कला समिति बागेश्वर, नव हिमालयन कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, न्योली, छपेली आदि नृत्य-गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक महेश नेगी ने कहा कि बग्वाई कौतिक का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्त्व है। ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. आरती किरौला ने मेले को आगे भी इसी तरह भव्यता से मनाए जाने पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए नवीन पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें प्रेरणा देने के साथ ही प्रोत्साहित भी करते हैं। संचालन प्रमोद जोशी और अर्जुन बिष्ट ने किया।
मीना बाजार में जमकर हुई खरीदारी
मेले के अंतिम दिन मीना बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। अन्य वर्षों की तरह इस बार भी बाहरी व्यापारियों ने मेले में अपनी दुकानें लगाई थीं जिसमें अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
लकी ड्राॅ में दीपक की निकली मोटरसाइकिल
मेले के समापन पर लकी ड्राॅ कूपन खोले गए जिसमें प्रथम पुरस्कार दीपक सिंह कार्की ने मोटर साइकिल, द्वितीय ड्राॅ आशुतोष पूजा सदन बग्वालीपोखर ने फ्रिज, कामा की जानकी ने वाशिंग मशीन, गोफा के चिराग कुमैय्या ने टीवी, रनमन सोमेश्वर के नारायन गोस्वामी ने मोबाइल फोन, बैनाली की हीरा बिष्ट ने सिलाई मशीन, कामा के नरेश तिवारी ने इंडक्शन चूल्हा, कामा की शोभा ने मिक्सी, मनचौडा के भावेश मेहरा ने पंखा, पारकोट की सुमन चौधरी ने गैस चूल्हा, दिल्ली की चेतन्या बिष्ट ने इलेक्ट्रिक केतली, डोटल गांव की कृति शाही ने प्रेस, आराह्या ने मिल्टन बोतल, बासुलीसेरा के कमल सिंह ने हाॅटकेस, छानागोलू के ललित मोहन ने घड़ी जीती। लकी ड्राॅ की कोर टीम में अर्जुन बिष्ट, प्रकाश भंडारी, मोहन भंडारी, जगत सिंह, बलवीर भंडारी, अजय नेगी शामिल थे।
ये रहे मौजूद
मेले में मेला समिति अध्यक्ष हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, संयोजक संतोष बिष्ट, प्रवासी संयोजक त्रिभुवन बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, जीवन अधिकारी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, घनश्याम भट्ट, केएस मेहता, हरिशरण शर्मा, शिवदत्त पांडे, कुंदन भंडारी, हेम जोशी, पंकज बिष्ट, आशुतोष शाही, प्रमोद तिवारी आदि थे।