फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तर-पूर्व भारत के लिए मूंगा रेशम सीड का हब बनेगा जिला

Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में मूंगा रेशम की खेती की अपार संभावनाओं को देखते हुए असोम से आए वैज्ञानिकों के दल ने क्षेत्र का भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने देवकी लघु वाटिका और कपकोट क्षेत्र में हो रही मूंगा रेशम की खेती और यहां तैयार हो रहे सीड का निरीक्षण किया। इसे प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार के लिए बेहद लाभकारी बताया।
शुक्रवार को असम से आए वैज्ञानिक डॉ. विजय एन, डॉ. पुलक राभा और डॉ. विक्रम कुमार ने कपकोट में किसानों के साथ संवाद किया। उन्होंने बताया कि मूंगा रेशम दुनिया का सबसे कीमती रेशम है, जिसे असोम का जीआई टैग प्राप्त है। उन्होंने किसानों को मूंगा रेशम की बारीकियों और इसकी वैश्विक मांग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने वैज्ञानिकों को मूंगा रेशम के साथ हल्दी, कपूर कचरी, अदरक, गडेरी, लेमन ग्रास, एलोवेरा और रोजमैरी जैसी संयुक्त फसलों के उत्पादन की जानकारी दी। बताया कि असोम से लाए बीज से पैदावार बढ़ाकर अब यहीं सीड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने इस मिश्रित खेती के मॉडल की जमकर सराहना की। इसे असोम में भी अपनाने की सहमति जताई। इस मौके पर रेशम विभाग के प्रभारी निरीक्षक बृजेश रतूड़ी और निरीक्षक कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें