फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम स्थापना प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
दस रुपये
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्योग विभाग की ओर से गरुड़ विकासखंड में अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


विकासखंड सभागार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महिला उद्यमियों के लिए योजना, एमएसएमई नीति 2015, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्वतीय प्रोत्साहन पैकेज, राज्य पूंजी उपादान, ब्याज उपादान सहित महिला उद्यमियों के लिए शुरू की गई ऑन लाइन पोर्टल हिमानी व उद्योग आधार में आवेदन करने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर में विकासखंड के 20 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। शिविर में सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डीएस जलाल, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक आरके साह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें