सीएचसी कांडा में दो स्टाफ नर्सों की तैनाती हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने अब एक्सरे मशीन लगाने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग तेज कर दी है। अमर उजाला ने अस्पताल में स्टाफ नर्सों की तैनाती समेत अन्य समस्याओं को लेकर पिछले दिनों विस्तार से खबर छापी थी। सीएचसी कांडा में दो स्टाफ नर्सों के पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। अस्पताल में दो महिला स्टाफ नर्सों की तैनाती हो गई हैं।
मालूम हो कि अस्पताल में एक्सरे मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की भी तैनाती नहीं हो सकी है। अस्पताल में खून, बलगम जांच की भी कोई सुविधा नहीं है। एक्सरे और अन्य जांचों के लिए क्षेत्र के लोगों को यहां से 25 से 80 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। लोगों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।