फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुकानों में खाद बेचने वालों पर कार्रवाई करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में गेहूं की बुवाई के लिए रासायनिक खाद का इंतजार करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सहकारी समिति की ओर से जिले के 14 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों में मंगलवार से रासायनिक खाद का वितरण शुरू होने वाला है। खाद को केंद्रों से सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचने वाले दुकानदारों और किसानों के अतिरिक्त दुकानदारों को अधिक मात्रा में खाद बेचने वाले केंद्र के सचिवों पर विभाग की निगरानी रहेगी। निजी दुकानों में समिति की खाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के किसान 14 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर गेहूं की खेती करते हैं। गेहूं की बुवाई 15 अक्तूबर 15 नवंबर तक की जाती है। बुवाई से पहले सहकारी समिति की ओर से जिले के पीएम किसान समृद्धि केंद्रों में रासायनिक खाद का वितरण किया जाता है। अब तक केंद्रों में रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान बुवाई शुरू नहीं कर पाए हैं लेकिन अब सहकारी समिति की ओर से जिले के किसान समृद्धि केंद्रों में खाद पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। जिले की गरुड़ उप समिति में खाद पहुंच चुकी है। रविवार को उप समिति आरे और बिलौना के भंडार में खाद के पहुंचने की संभावना है। उप समितियों से खाद को केंद्रों में पहुंचाया जाएगा जिसके बाद मंगलवार से खाद का वितरण शुरू किया जाएगा।


समितियों से खाद खरीदकर निजी दुकानों में बेचने वालों पर रहेगी निगरानी
किसान समृद्धि केंद्रों में खाद पहुंचते ही ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदार अधिक मात्रा में खाद खरीदकर किसानों को महंगे दामों में खाद बेचते हैं। किसानों की शिकायत के बाद अब सहकारी समिति विभाग समितियों से खाद वितरण की निगरानी करेगा। सहकारी समिति के निबंधक आशीष कुमार ने बताया कि समिति की ओर से खाद का वितरण केवल किसानों को छह रुपये प्रति किलो की दर से किया जाता है। इसके अतिरिक्त दुकानदारों को खाद की खेप देने वाली समितियों के सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


.....कोट
जिले की उप समितियों में खाद पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार से सभी केंद्रों में खाद का वितरण किया जाएगा। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। किसानों से अपील है कि खाद को किसान समृद्धि केंद्र से ही खरीदें। निजी दुकानों में महंगे दामों पर खाद मिलने की सूचना विभाग दें। -आशीष कुमार, निबंधक सहकारी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें