फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण को साझा प्रयास का निर्णय

Wed, 08 Jul 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलसेरा स्थित विश्वकर्मा भवन में स्थानीय लोगों ने बैठक करके जन समस्याओं के निराकरण के लिए साझा प्रयास करने का निर्णय लिया। इस मौके पर अंबेडकर पर्वतीय जन चेतना संगठन का गठन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


 बैठक में क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। निस्तारण को लेकर लोगों ने सुझाव रखे। इस मौके पर अंबेडकर पर्वतीय जन चेतना संगठन के लिए शीघ्र कार्यकारिणी बनाने की सहमति बनी।

मंडलसेरा के जीतननगर भनार में सीसी मार्ग की मरम्मत करने, बरसाती नालों की निकासी का इंतजाम करने, निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार कानून के मुताबिक पच्चीस प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने, इसके लिए कमेटी बनाकर सभी स्कूलों की जांच कराने, भवन बनाने के लिए बीपीएल परिवारों को मास्टर प्लान की बाध्यता से मुक्त रखने की मांग की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट दीप चंद्र ने और संचालन किसन लाल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर  बसंत कुमार, एडवोकेट मोहन राम, नंदन टम्टा, किसन कुुमार, कुंदन राम, ऋतु कुमार, लक्ष्मी देवी,रेवती विश्वकर्मा, पुष्पा देवी, जीवन राम, सुरेश कुमार, बलवंत आर्य, आनंद गड़िया, खीम राम,  दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें