फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में नहा रहे युवक की डूबकर मौत

Sun, 04 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में नहा रहा एक युवक नदी की तेज धार में बह गया। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से करीब सात सौ मीटर दूर उसे नदी से बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्लूडी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रिंकू वाल्मीकि पुत्र उमेश वाल्मीकि रविवार की सुबह नौ बजे लकड़ी टाल के पास सरयू में नहा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर फायर सर्विस और आपदा टीम ने खोज बचाव का काम शुरू किया। टीम को घटनास्थल से करीब सात सौ मीटर दूर विकास भवन के पास युवक बहता नजर आया। टीम के जवानों ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें