फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में क्षतिग्रस्त सड़क की अब तक नहीं हो पाई मरम्मत

विज्ञापन
बागेश्वर के भराड़ी-शामा-तेजम सड़क क्षतिग्रस्त। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी-शामा तेजम सड़क पर बरसात में क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत कार्य नही हो पाया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा खाई में समा गया है। आवाजाही करने में हादसे का खतरा है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

शामा क्षेत्र में कपकोट भराड़ी-शामा-तेजम सड़क आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह सड़क कपकोट से मुनस्यारी को जोड़ती है। दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत न होने से दुर्घटना को दावत दे रही है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है और सड़क धीरे-धीरे खाई में समा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर सड़क से दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही होती है।
सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क का आधा हिस्सा टूट गया है। फिलहाल हल्के वाहन तो आवाजाही कर रहे हैं लेकिन भारी वाहनों के खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों के टायरों का सड़क से नीचे जाने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वाहन असंतुलित हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोनिवि के ईई ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए आपदा मद से शासन के लिए आगणन भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए करीब चार करोड़ रुपये का आगणन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें