फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

Sun, 09 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बागेश्वर
विज्ञापन
भेटागांव में मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद प्रदीप टम्टा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

सानीउडियार क्षेत्र के भेटा गांव में हुई दलित युवक की हत्या की घटना के बाद राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने रविवार को गांव पहुंचकर मृतक युवक के परिजनोें को सांत्वना दी। रविवार को भेटा गांव पहुंचे सांसद टम्टा ने मृतक युवक की पत्नी मीना देवी, माता शांति देवी और पिता फकीर राम को ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस कोे दिए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगडिया, ब्लाक अध्यक्ष दीप कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी, भुवन पाठक, सज्जन लाल टम्टा, भूपेश खेतवाल, विनोद कुमार, प्रकाश कोहली आदि मौजूद थे। घटना के चार दिन बाद भी परिजनों केा धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क
बागेश्वर। दलित युवक की हत्या करने वाले शिक्षक ललित कर्नाटक के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक के खिलाफ मृतक के चाचा की ओर से धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने रविवार को भी थानाध्यक्ष केएस रावत के नेतृत्व में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इधर सीओ रायमन सिंह ने बताया कि सोमवार तक यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें