कपकोट के भंयू-गुलेर में इस तरह कीचड़ से पटी है सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट ब्लॉक में भंयू-गुलेर सड़क पर कीचड़ और दलदल बढ़ने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात आपदा के चलते सड़क खराब हो गई थी। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर सड़क की मरम्मत करवाई।
सड़क की मरम्मत तो हो गई लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश से कच्ची सड़क में फिर कीचड़ जमा हो गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क की मरम्मत के बाद बारिश होने से सड़क पर कीचड़ हो गया है। फिलहाल बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम ठीक होते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।